ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

IPL 2025: आईपीएल 2025 की सभी टीमों ने खेला 1-1 मैच, जानिए.. पॉइंट्स टेबल में क्या है रैंकिंग?

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन में सभी 10 टीमों ने एक-एक मुकाबला सभी टीमों के बिच हो चूका है। ऐसे में आईपीएल के पॉइंट्स टेबल में क्या है किस टीम की रैंकिंग?.. जानें

IPL 2025
आईपीएक 2025
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन में सभी 10 टीमों ने एक-एक मुकाबला सभी टीमों के बिच हो चूका है। इनमें से पांच टीमों ने जीत हासिल की है, जिनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स शामिल हैं। सीजन के पांचवें लीग मैच में पंजाब किंग्स ने मेजबान गुजरात टाइटन्स को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में हराया है। 


वहीं, जीत के साथ पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों के जगह से खिसका दिया है, जबकि इससे पहले तीसरे स्थान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स चौथे स्थान पर आ गई है, और दिल्ली कैपिटल्स पांचवे स्थान पर खिसक गई है। साथ ही, सनराइजर्स हैदराबाद पहले मैच के बाद शीर्ष पर है, क्योंकि उनका नेट रन रेट बाकी टीमों से बेहतर है। 


बता दें कि दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जो हैदराबाद से थोड़ा पीछे है। एसआरएच का नेट रन रेट +2.200 है, जबकि आरसीबी का नेट रन रेट +2.137 है। अगर बात करें बॉटम 5 की तो लखनऊ सुपर जायंट्स छठे स्थान पर है, जिसे एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। सातवें स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसे सीएसके से करीबी मुकाबले में हार मिली थी। आठवें स्थान पर गुजरात टाइटन्स है, जिसे पंजाब ने 11 रनों से हराया। 


गत वर्ष के विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स नौवें पायदान पर है, जिसे आरसीबी से पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। और सबसे आखिरी पायदान पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले में बड़े अंतर से हराया। इस प्रकार, सीजन के पहले सप्ताह के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वहीं आज यानि 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच होना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के घमासान में कौन  बाजी अपने नाम करती है और आखिर पायदान से कौन से पॉइंट्स टेबल में पहुंचते है।