ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

IPL 2025: RCB में स्पिनर्स की खलेगी कमी, कोहली के साथ कौन करेगा ओपनिंग? ..जानें

IPL 2025: आज यानि शनिवार 22 मार्च को आईपीएल 2025 का शानदार आगाज होने जा रहा है। गत चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्सऔर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज आईपीएल 2025 का ओपनिंग मुकाबला खेल

IPL 2025
आईपीएल 2025
© google
Viveka Nand
3 मिनट

IPL 2025: आज यानि शनिवार 22 मार्च को आईपीएल 2025 का शानदार आगाज होने जा रहा है। गत चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्सऔर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज आईपीएल 2025 का ओपनिंग मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इसके लिए दोनों ही टीमों को मजबूत प्लेइंग XI का चयन करना होगा। साथ ही इस सीजन दोनों टीम नए कप्तानों के साथ उतरेगी। 


बता दे कि केकेआर को अजिंक्य रहाणे तो आरसीबी को रजत पाटीदार लीड करेंगे। इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स अपने घर पर मैच खेलने वाली है ऐसे में उनका कॉन्फिडेंस थोड़ा हाई रहेगी, लेकिन पिछले सीजन उनके लिए खेले फिल सॉल्ट और सुयश शर्मा इस बार आरसीबी का हिस्सा हैं। ऐसे में ये दोनों खिलाड़ी भी जानते हैं कि घरेलू टीम से उनकी परिस्थितियों में कैसे निपटना है। आरसीबी ने इस सीजन में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था जिसमें, विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल, शामिल है। 


वहीं आरसीबी टीम इस सीजन में मजबूत शुरुआत करने की कोशिश करेगी। इस सीजन में टीम एक बार फिर स्पिन-गेंदबाजी की गहराई से चूक गई है। उन्होंने अपनी लाइन-अप में कई पार्ट-टाइमर के साथ इसे छिपाने की कोशिश की है। दूसरी ओर केकेआर की यूनिट काफी मजबूत दिखाई दे रही है। स्पिन डिपार्टमेंट में उनके पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन है। नरेन गेंदबाजी के साथ-साथ पारी का आगाज कर पावरप्ले का भी भरपूर फायदा उठा सकते हैं।  बता दे कि कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी भी टीम में हैं जो एंकर की भूमिका निभाते हैं, इसके अलावा केकेआर का बल्लेबाजी क्रम ऐसे खिलाड़ियों से भरा हुआ है जो अकेले के दम पर खेल जीत सकते हैं।


बता दे कि केकेआर और आरसीबी की संभावित XI में आरसीबी के टीम में फिल साल्ट (विकेट कीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल/टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार शामिल है, जबकि केकेआर में सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन/एनरिक नॉर्टजे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा है।