ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Women U19 T20 WC: अंडर 19 में भारत की बेटियों का कमाल, अफ्रीका को धूल चटाकर खिताब पर किया कब्जा

Women U19 T20 WC: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया है। इस मैच को टीम इंडिया ने 9 विकेट से अपने नाम किया।

Women U19 T20 WC
Women U19 T20 WC
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Women U19 T20 WC : इंडियन अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों ने फाइनल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीकी टीम 82 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही इंडियन टीम को यह दूसरी दफे यह बड़ी जीत है। 


दरअसल, टॉस जीतकर पहले साउथ अफ्रीका ने बैटिंग चुनी थी, लेकिन ये फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। मैच में निर्धारित 20 ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने 82 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने 11.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब जीता। निकी की अगुआई वाली टीम इंडिया  ने सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया।


मालूम हो कि भारतीय महिला टीम ने ICC Women's U19 T20 World Cup 2025 में वेस्टइंडीज को (9 विकेट), मलेशिया (10 विकेट), श्रीलंका (60) रन, बांग्लादेश (8 विकेट), स्कॉटलैंड (150 रन) और इंग्लैंड (सेमीफाइनल में 9 विकेट) पर आसान जीत दर्ज की। इस जीत के बाद भारतीय महिला टीम ने फाइनल में एंट्री की थी। फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा।


बता दें कि, आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और पहले ही संस्करण में टीम इंडिया ने ये खिताब जीता था। उस वक्त भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा थी और भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा था। अब दो साल बाद 2025 अंडर-19 टी20 विश्व कप में निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार विश्व चैंपियन बन गई है।