ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

India vs England ODI : भारत-इंग्लैंड वनडे मैच से पहले स्टेडियम में मची भगदड़, कई लोग हुए बेहोश; कुछ के हालत गंभीर

India vs England ODI : ओडिशा में कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय मैच खेला जाना है। इसकी टिकट खरीदने के लिए आज (बुधवार को) हजारों लोग स्टेडियम परिसर में जमा हो गए थे।

India vs England ODI :
India vs England ODI :
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

India vs England ODI : ओडिशा में कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय मैच खेला जाना है। इसकी टिकट खरीदने के लिए आज (बुधवार को) हजारों लोग स्टेडियम परिसर में जमा हो गए थे। अब इस मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। लोगों ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया है।


जानकारी के अनुसार, भारत एवं इंग्लैंड के बीच 9 फरवरी को वनडे सीरीज के तहत दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले आज टिकट काउंटर पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसमें कुछ लोग बेहोश भी हो गए। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। टिकट खरीदने आए लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन्न हुई है।


बताया जा रहा है कि 11 हजार 500 टिकट के लिए मंगलवार की रात से ही 10 हजार 500 लोग कतार में थे। जबकि बुधवार की सुबह को और कई हजार लोग कतार में जुड़ जाने के कारण हालात बेकाबू हुई है। हालांकि टिकट बिक्री व्यवस्था में बदहाली को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाया है। कुछ लोगों के आरोप के अनुसार, वह लोग मंगलवार की रात से ही कतार में खड़े हैं।


बता दें कि बाराबती स्टेडियम में भारत इंग्लैंड एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैच के लिए बुधवार से काउंटर में टिकट बिक्री शुरू हुई है। टिकट को खरीदने के लिए काउंटर के सामने हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ देखने को मिला और इस भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।