ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Cricket News : “भारत और पाकिस्तान में से कौन सी टीम है बेहतर?”, प्रधामंत्री मोदी ने दे दिया जवाब, बातों-बातों में ले ली पड़ोसियों की चुटकी

Cricket News : लेक्स फ्रीडमैन के साथ हुए एक लम्बे पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री ने ढेर सारी बातें की, जिसमें से एक विषय क्रिकेट भी था, इस दौरान उन्होंने बताया है कि आखिर पाकिस्तान और भारत में से कौन सी टीम ज्यादा बेहतर है और क्यों?

Cricket News
Modi speaks about cricket
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Cricket News : क्रिकेट का खेल हो और भारत-पाकिस्तान राईवलरी की बात ना हो यह भला कैसे हो सकता है. जब भी इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच खेला जाता है, पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों की नजरें बस इसी मैच पर टिकी होती हैं. भारत के लोग अपने देश को पाकिस्तान से बेहतर बताते हैं जबकि पाकिस्तानी फैंस अब भी यह मानने को तैयार नहीं कि उनकी टीम भारत से जरा भी कम है.


इसी क्रम में अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक बयान देते हुए पड़ोसियों की चुटकी ली है. हाल ही में अमेरिकन कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रीडमैन ने मोदी जी के साथ एक लम्बा पॉडकास्ट किया, जहां इस बारे में बातचीत हुई. दोनों देशों की क्रिकेट में तुलना पर मोदी जी ने कहा कि खेल चाहे कोई भी हो, यह लोगों को साथ लाने का काम करता है. फिर चाहे वो किसी भी समुदाय से आते हों या किसी भी देश से आते हों.


जब बात भारत और पाकिस्तान की राईवलरी की हुई तो पहले प्रधानमंत्री जी ने कहा कि “मैं कोई एक्सपर्ट तो हूँ नहीं जो ये बता पाऊं कि कौन सी टीम या कौन सा खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ है, मगर अभी कुछ दिनों पहले ही भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया था और उसके नतीजे से यह पता चल जाता है कि कौन सी टीम बेहतर है”.


बताते चलें कि हाल के महीनों में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्तर में काफी गिरावट आई है, एक समय था जब कुछ वर्षों पहले इसी टीम ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाईनल में हरा दिया था, ये वर्ष 2017 की बात थी, और एक आज का समय है जब पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की लेकिन ग्रुप स्टेज से ही बाहर होकर अपनी जग हंसाई करवा ली. इससे यह साफ़ हो जाता है कि पहले और अब की पाकिस्तान टीम में कितना ज्यादा फर्क आया है.