ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

INDvsENG: वर्कलोड नहीं बल्कि इस कारण अंतिम टेस्ट से बाहर हुए बुमराह, फैंस चिंतित

INDvsENG: वर्कलोड नहीं बल्कि इस वजह से इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह। असली रिपोर्ट जान चिंतित हुए फैंस..

INDvsENG
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

INDvsENG: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट से बाहर हैं और इस बारे में अब खबर आ रही है कि इसके पीछे की वजह वर्कलोड मैनेजमेंट नहीं बल्कि घुटने की चोट है। BCCI ने 31 जुलाई को बुमराह को स्क्वॉड से रिलीज करने की घोषणा की थी लेकिन शुरुआत में चोट का जिक्र नहीं किया गया। रिपोर्ट के अनुसार BCCI के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि बुमराह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। अच्छी बात यह है कि चोट गंभीर नहीं है और सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और 31 वर्षीय बुमराह जल्द ही BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।


अब तक एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें तीन टेस्ट में 26.00 की औसत से उन्होंने 14 विकेट लिए, जिसमें दो 5-विकेट हॉल भी शामिल हैं। चौथे टेस्ट में ओल्ड ट्रैफर्ड की सपाट पिच पर उन्होंने 33 ओवर गेंदबाजी की लेकिन उनकी गति में कमी देखी गई। BCCI ने पहले ही तय किया था कि बुमराह 5 में से केवल 3 टेस्ट खेलेंगे लेकिन सीरीज के निर्णायक मोड़ पर उनकी अनुपस्थिति ने चर्चा को जन्म दे दिया।


BCCI और टीम मैनेजमेंट ने बुमराह की फिटनेस को प्राथमिकता दी है क्योंकि वह लंबे समय तक चोटों से जूझते रहे हैं। 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पीठ की चोट के कारण वह चार महीने क्रिकेट से दूर रहे थे। सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा कि बुमराह के शरीर का सम्मान करना जरूरी है और यह फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लिया गया है। उनकी जगह अकाश दीप को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है जो गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं।


इस सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है और ओवल टेस्ट में भारत के पास सीरीज 2-2 से बराबर करने का मौका है। बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं, जबकि अकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे व तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं। बुमराह की चोट से उनकी आगामी एशिया कप और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में भी हिस्सेदारी अनिश्चित है, हालांकि BCCI उनकी रिकवरी पर करीब से नजर रख रही है। अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड को अब जीत के लिए 35 रन चाहिए जबकि भारत को 4 विकेट की जरुरत है।