ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की कामना लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुँचे रोहित शर्मा के फैंस

Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम 9 मार्च को न्यूजीलैंड संग चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने जा रही। इस मैच में टीम इंडिया की जीत की कामना लिए हिटमैन के फैंस महाराष्ट्र से उज्जैन पहुँचे हैं और महाकालेश्वर मंदिर में प्रार्थना की है।

Champions Trophy 2025
hitman fans
© x
Viveka Nand
2 मिनट

Champions Trophy 2025 : 9 मार्च 2025, जी हां, यही वह तारीख है जब यह फैसला होगा कि आखिरकार इस बार चैंपियंस ट्रॉफी कौन सी टीम उठाने जा रही। दो महारथी टीमें इसके लिए एक-दूसरे से लड़ाई करती नजर आएंगी, जिसमें से एक भारत है तो दूसरी न्यूजीलैंड।


मुकाबला दिलचस्प इसलिए भी होने जा रहा क्योंकि ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में इसी कीवी टीम को हिटमैन की सेना ने मजेदार अंदाज में पटखनी दी थी। जिसके बाद यह टीम सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर एक बार और भारत का मुकाबला करने को तैयार है।


चूंकि यह ग्रुप स्टेज नहीं बल्कि फाईनल मैच है तो यह लाजमी है कि इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम बेहद आक्रामक अंदाज में टीम इंडिया पर प्रहार करेगी। आखिर उन्हें बदला भी तो लेना है। वैसे भी इतिहास गवाह है कि ICC नॉकआउट मैचों में कीवी हमेशा भारत पर भारी पड़ते आए हैं।


लेकिन इस बार मामला दिलचस्प होने जा रहा है क्योंकि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इतिहास को बदलने का मूड बना चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने पहले ग्रुप स्टेज में कीवियों को हराया और फिर सेमीफाईनल में कंगारुओं को धूल चटाया।


ऐसे में भला रोहित शर्मा के फैंस कैसे पीछे रहेंगे, फैंस भी इस मामले में जो कर सकते हैं, कर रहे और इसी क्रम में महाराष्ट्र से हिटमैन के कुछ फैंस टीम की जीत की प्रार्थना के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुँच गए हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


बता दें कि देश के 140 करोड़ लोग इस प्रार्थना में शामिल हैं और सभी की दिली ख्वाहिश है कि फाईनल में कीवियों को एक बार अच्छे से धूल चटाई जाए और ट्रॉफी उठाई जाए, यकीन रखें इस बार फाईनल काफी मजेदार और रोचक होने जा रहा।