ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला

Asia Cup 2025: एशिया कप का आगाज बीते दिन यानि 9 सितंबर, मंगलवार से हो चूकी है। एशिया कप में आज भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी।

Asia Cup 2025
एशिया कप
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Asia Cup 2025: एशिया कप का आगाज बीते दिन यानि 9 सितंबर, मंगलवार से हो चूकी है। एशिया कप में आज भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत के साथ इवेंट का आगाज करने की कोशिश करेगी। 


वहीं, भारतीय टीम ने पिछली बार एकदिवसीय फॉर्मेट में एशिया कप अपने नाम किया था। घरेलू दर्शकों के सामने यूएई अपना बेस्ट देते हुए उलटफेर का प्रयास करेगी लेकिन यह काम काफी मुश्किल है। टीम इंडिया इतनी मजबूत दिख रही है कि कुछ खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह तक नहीं मिल पाएगी। मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए यहां आपके लिए काम की जानकारी है।
 


 अब सवाल यह है कि क्रिकेट मैच कहां और कैसे देखा जाए तो आपको बता दें कि टीवी पर इस मैच को देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स चैनल को देखना सही रहेगा। अगर टीवी के अलावा मोबाइल पर मुकाबला देखने के लिए सोनी लिव एप्लीकेशन पर देख सकते हैं। 


दर्शक का यह भी सवाल है कि क्या सोनी लिव एप्लीकेशन पर मुकाबला फ्री में देख सकते हैं तो हम आपका कंफ्यूजन दूर कर दें। ताकि दर्शक मैच का मचा उठा सके। इसका उत्तर यह है कि मैच को सोनी लिव पर देखने के लिए सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। एयरटेल का सिम कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक निश्चित अमाउंट पर कुछ एप्लीकेशन का सब्सक्रिप्शन एक साथ मिलेगा। यह ऑफर और यूजर के रिचार्ज पर भी निर्भर करता है।


 
 वहीं, जिन एयरटेल यूजर्स के पास 56 दिनों का रिचार्ज प्लान है, उनको 279 रुपये में सोनी लिव सहित चार एप्लीकेशन का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। एशिया कप के अलावा अन्य चीजों का आनन्द भी उठाया जा सकता है। यह प्लान एयरटेल एक्सट्रीम में देखा जा सकता है।
 
 

सोनी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रसारण अधिकार 2031 तक हासिल किये थे, 170 मिलियन डॉलर में खरीदे थे, अगर इसे भारतीय रुपयों में बदला जाए, तो 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम बैठती है। सिर्फ सोनी ने ही बिड की थी, अन्य प्रतिस्पर्धी प्रसारकों ने बिड के लिए आवेदन नहीं किया था। अब देखना यह है कि आज भारत-यूएई के मुकाबले में कौन बाजी अपने नाम करता है।
 

टैग्स