ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

शाकिब अल हसन जाएंगे जेल? बांग्लादेशी क्रिकेटर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, जानिये पूरा मामला

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर चेक बाउंस के साथ फ्रॉड करने का मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद ढाका की अदालत ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया.

Shakib Al Hasan
Shakib Al Hasan
© Google
User1
2 मिनट

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शाकिब अल हसन के खिलाफ ढाका कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है. शाकिब के खिलाफ चेक बाउंस का केस चल रहा है. इससे पहले भी कई बार शाकिब मुश्किल में फंस चुके हैं. 

बांग्लादेशी क्रिकेटर पर चेक बाउंस के साथ फ्रॉड करने का मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद ढाका की अदालत ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया. क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक शाकिब और तीन अन्य लोगों पर केस चल रहा है. वे दो अलग-अलग चेक के जरिए करीब 4 करोड़ 14 लाख बांग्लादेश टका का भुगतान करवाने में असफल रहे थे. उन्होंने बैंक से पैसे उधार लिए थे, जो कि चेक के जरिए चुकाए जाने थे. लेकिन खाते में पैसे न होने की वजह से चेक बाउंस हो गया.

शाकिब के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है. अब आगे क्या होगा, इस मामले पर फिलहाल किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. शाकिब इससे पहले मैदान पर अभ्रदता की वजह से मुश्किल का सामना कर चुके हैं. उनके खराब व्यवहार को लेकर भी एक्शन लिया जा चुका है.