राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका
कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, हरियाणा से कर्मवीर बौद्ध, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेतम, हिमाचल से अनुराग शर्मा और तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार बनाया गया है


