ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर महावीर मंदिर पहुंचे बेटे निशांत कुमार, भगवान से की यह कामना

Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर उनके बेटे निशांत कुमार पटना के महावीर मंदिर पहुंचे और भगवान से पिता की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

Nishant Kumar
भगवान की शरण में निशांत
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Nishant Kumar: आज यानी 1 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से लेकर देश और प्रदेश के तमाम दलों के नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और अपने पिता के दीर्घायू होने की प्रार्थना की।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार 1 मार्च को अपने जीवन के 76वें वर्ष में प्रवेश किया। उनका जन्म एक मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी समेत राज्यभर में जेडीयू की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और उनके दीर्घायू होने की कामना की गई।


इसी बीच मुख्यमंत्री के बेटे निशांत पटना के महावीर मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना कर पिता की लंबी उम्र की कामना भगवान से की है। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान निशांत ने कहा कि 1 मार्च को पिता जी का जन्मदिन है तो भगवान का आशीर्वाद लेने आए हैं। हम दोनों पर भगवान की कृपा बनी रहे।


उन्होंने कहा कि पापा दीर्घायू हो और स्वस्थ रहें। पूरा बिहार विकास दिवस के रूप में पिता जी का जन्मदिन बना रहा है, जो अच्छी बात है। जनता का प्रेम और आशीर्वाद है। सब अच्छा चल रहा है, भगवान की कृपा है। पिता जी का यह साल भी मंगलमय हो। जैसे पहले से जनता की सेवा कर रहे हैं उसी तरह से करते रहें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता