ब्रेकिंग
Bihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शन

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका

कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, हरियाणा से कर्मवीर बौद्ध, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेतम, हिमाचल से अनुराग शर्मा और तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार बनाया गया है

Rajya Sabha Chunav
कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Rajya Sabha Chunav: देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का आज यानी गुरुवार को अंतिम दिन है। इसी बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तेलंगाना, तमिलनाडु, हरियाणा हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीटों के लिए कुल 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।


कांग्रेस ने वरिष्ठ वकील और पार्टी के प्रमुख नेता अभिषेक मनु सिघवी को एक बार फिर तेलंगाना से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। उनके साथ पार्टी ने पूर्व विधायक वेम नरेंद्र रेड्डी को भी उम्मीदवार बनाया है। सिंघवी को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है, जबकि वेम नरेंद्र रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का भरोसेमंद नेता माना जाता है।


वहीं, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से आदिवासी समुदाय की नेता फूलो देवी नेताम को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। पार्टी का मानना है कि उनके नाम पर सहमति बनाना आसान है और इससे संगठन में किसी तरह की गुटबाजी से बचा जा सकता है।


हरियाणा से कांग्रेस ने दलित समाज से आने वाले कर्मवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है। अंबाला के रहने वाले कर्मवीर बौद्ध पहले हरियाणा सिविल सचिवालय में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे और करीब पांच साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। वे 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुलाना सीट से टिकट के दावेदार भी रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पाया था। अब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।


इसके अलावा कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों का चयन सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया है। पार्टी ने ब्राह्मण, रेड्डी, दलित और आदिवासी समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है, ताकि विभिन्न राज्यों में सामाजिक समीकरण मजबूत किए जा सकें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता