राजनीतिनेहरू के बर्थडे पर बाल दिवस तो पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव क्यों नहीं? मंत्री संतोष सुमन का विपक्ष से सवाल
मंत्री संतोष कुमार सुमन ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव को लेकर विपक्ष के सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने नेहरू जयंती पर बाल दिवस मनाए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि दीप जलाना भारतीय संस्कृति में प्रकाश, मंगल और शुभता का प्रतीक है।









