ब्रेकिंग
वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦वाराणसी से दिल्ली जाने वालों की बल्ले-बल्ले! 2 नवंबर से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर, रात में चलकर सुबह पहुंचाएगी✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी

हवाई चप्पल, कैजुअल कपड़े और पत्तल में खाना... फिर चर्चा में आए निशांत कुमार, ट्रेन में दिखी सादगी

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। पटना से वाराणसी ट्रेन से रवाना हुए निशांत कुमार रास्ते में पत्तल पर खाना खाते नजर आए। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत अपनी सादगी और जीवनशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनका पहनावा हो या बातचीत का अंदाज, हर जगह सादगी की झलक देखने को मिलती है। कई मौकों पर उन्हें बेहद सामान्य कपड़ों और हवाई चप्पल में देखा गया है। उनकी यही सादगी अक्सर चर्चा में रहती है। निशांत कुमार की एक और तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है। इस तस्वीर में वह ट्रेन में सफर के दौरान पत्तल पर खाना खाते नजर आ रहे हैं। 




दरअसल, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का स्थापना दिवस समारोह आयोजित होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत शनिवार को पटना जंक्शन से ट्रेन के जरिए वाराणसी रवाना हुए।





ट्रेन यात्रा के दौरान निशांत कुमार आम कार्यकर्ता की तरह पत्तल में खाना खाते दिखाई दिए। उनके पहनावे और अंदाज में कहीं से भी बड़े नेता वाली झलक नजर नहीं आई। न कोई विशेष तामझाम और न ही दिखावे का अंदाज। उनकी यही सादगी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।





जेडीयू इस बार अपना स्थापना दिवस समारोह बिहार के बजाय उत्तर प्रदेश में मना रही है। वाराणसी रवाना होने से पहले निशांत कुमार ने इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग और पार्टी कार्यकर्ता लंबे समय से राज्य में पार्टी का कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में स्थापना दिवस समारोह से बेहतर अवसर और क्या हो सकता है। इसी वजह से पार्टी उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित कर रही है।





गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में बीजेपी की सहयोगी जेडीयू अब उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। निशांत कुमार ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता