ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Samastipur News: ‘दुष्कर्म के आरोपियों को बचा रही बिहार पुलिस’ VIP नेता देव ज्योति का बड़ा आरोप

Samastipur: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि समस्तीपुर पुलिस

Samastipur news
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Samastipur: समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि समस्तीपुर पुलिस आखिर आरोपियों को पकड़ने में क्यों असमर्थ है।


उन्होंने कहा कि कल यानी गुरुवार को जब पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पुलिस की कलई खोली, तब आज पुलिस अधीक्षक कह रहे हैं कि वीआईपी प्रमुख सुरक्षा गार्ड की मांग की थी, जब नहीं दिया गया तो वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अगर सुरक्षा गार्ड की मांग करनी होती तो पुलिस महानिदेशक से की जाती।


उन्होंने कहा कि एसपी के झूठ की कलई एसपी के मोबाइल फोन के रिकॉर्ड की जांच से भी हो सकती है। पार्टी प्रमुख की एसपी से मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 25 तारीख को गैंगरेप हुआ था। तीन लोगों ने गलत किया था। उसके अगले दिन 26 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। केस दर्ज कराने के लिए भी बहुत परेशानी हुई थी। उस समय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।


उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाषण खूब देती है, लेकिन हकीकत है कि कुकर्मों के आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता