ब्रेकिंग
संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया

तेजस्वी के आरोप से तिलमिलाए सुशील मोदी ने किया पलटवार, बोले.. लालूनानिक्स में कालाधन कबूल था

PATNA : कोरोना महामारी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में क्वॉरेंटाइन घोटाला होने का आरोप लगाया था. तेजस्वी यादव के आरोप से तिलमिलाए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में क्वॉरेंटाइन घोटाला होने का आरोप लगाया था. तेजस्वी यादव के आरोप से तिलमिलाए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने लालू-राबड़ी शासनकाल पर पलटवार किया है. सुशील मोदी ने कहा है कि लालू राबड़ी के शासनकाल में नैतिकता को ताक पर रखकर चारा से लेकर अलकतरा घोटाले तक किए गए. विकास की उपेक्षा कर अपहरण उद्योग को संरक्षण दिया गया और आज वही लोग घोटाले का आरोप लगा रहे हैं.

सुशील मोदी ने कहा है कि लालूनानिक्स में काले धन को दोनों हाथों से कबूल किया जाता था. लालू-राबड़ी शासनकाल में आर्थिक नीति का आधार अपहरण उद्योग को संरक्षण देना था और सामाजिक संतुलन के लिए भूरा बाल जैसे नारे गढ़े गए. 

लालू-राबड़ी शासनकाल पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहां  कि जिस राबड़ी देवी ने कांग्रेस के सभी विधायकों को मंत्री पद देकर अपनी अल्पमत सरकार चलाई वह दूसरों को बिकाऊ कर रहे हैं. लालू परिवार इन दिनों इतनी हताशा में है कि शब्दकोश से खोज खोज कर सरकार की आलोचना करनी पड़ रही है. डिप्टी सीएम ने आरजेडी पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लॉकडाउन के बीच सरकार महामारी से निपटने के लिए हर सकारात्मक कदम उठा रही है उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि वह दिल्ली सरकार के झूठे प्रचार मुग्ध होते हैं और बिहार सरकार की पहल उन्हें दिखाई तक नहीं पड़ती. 


टैग्स