ब्रेकिंग
पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सासाराम के जमुहार में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेटियों की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी बेटी को छूने वाले के खिलाफ 24 घंटे के भीतर कार्रवाई होगी।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को सासाराम पहुंचे। जमुहार में युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि बिहार में जो सुरक्षा का माहौल है। उसमें अगर कोई बिहार की बहनों को छूएगा तो 24 घंटे के अंदर उसे पर कार्रवाई होगी। यह मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी बहनों से वादा करते हैं। 



उन्होंने कहा कि मीडिया के बंधुआ ने पूरे बिहार में जो पांच वीडियो निकला, उस पर तुरंत कार्रवाई हुई। आज करोड़ो बहने घर से निकल कर काम कर रही है। यह एनडीए के सरकार में ही संभव है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सत्ता को मेवा पाने का अवसर समझते हैं। जबकि एनडीए और भाजपा के लोग सत्ता को सेवा भाव से जोड़ कर देखते हैं। 



उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की तथा कहा कि लगातार 25 वर्षों से सत्ता के साइंस पर रहते हुए उन्होंने सेवा का संकल्प लिया। आज वह अनवरत जारी है, उन्होंने विपक्ष पर भी सीधा निशाना साधा तथा कहा कि 2005 पहले का बिहार और 2005 के बाद का बिहार में काफी अंतर हो गया है। 



सीएम ने कहा कि कभी रोहतास और कैमूर का इलाका में डाकुओं का दहशत रहता था, लोग कैमूर से आरा जाने में भी डरते थे। लेकिन आज विधि व्यवस्था कायम है। उन्होंने कहा कि बिहार में किसी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे के अंदर वह सलाखों के पीछे होगा। कार्यक्रम में एमपी के सांसद बीडी सिंह, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, भाजपा नेता भीकूभाई दलसानिया मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता