ब्रेकिंग
त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत

संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने हाजीपुर में कहा कि बिहार में जिसे भी राजनीति करनी होगी, उसे जेडीयू के आसपास आकर राजनीति करनी होगी। उन्होंने निशांत कुमार को पार्टी का नेता बताते हुए नीतीश कुमार के काम को लंबे समय तक याद किए जाने की...

बिहार न्यूज
बिहार की राजनीति में जेडीयू को लेकर संजय झा का बड़ा बयान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR:जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बिहार की राजनीति में अपनी पार्टी की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। हाजीपुर में फरक्का जल संधि के विरोध में आयोजित नीति संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में आने वाले समय में जिसे भी राजनीति करनी होगी, उसे जेडीयू के आसपास आकर ही राजनीति करनी होगी।


संजय झा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड लोगों के दिलों में बसी हुई पार्टी है। उन्होंने कहा कि एक समय पार्टी के भविष्य और नीतीश कुमार के बाद नेतृत्व को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती थीं। लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनावों के परिणामों ने पार्टी की स्थिति को स्पष्ट किया है।


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा और 12 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा और 85 सीटों पर जीत हासिल की। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने इस तरह का चुनावी प्रदर्शन किया।


‘निशांत कुमार पार्टी के नेता हैं’

संजय झा ने अपने संबोधन में निशांत कुमार को जेडीयू के भविष्य और पार्टी के नेता के तौर पर पेश किया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार की सादगी लोगों को प्रभावित करती है और वह आम नागरिक की तरह लोगों के बीच रहते हैं।


उन्होंने कहा, “हम लोगों की पार्टी के नेता निशांत हैं। आने वाले समय में हम लोग निशांत के नेतृत्व में काम करेंगे।”


संजय झा ने कहा कि राजनीति में आम लोगों के बीच सहजता से मिलने वाले नेता कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने जेडीयू के भविष्य को लेकर कहा कि पार्टी बिहार की राजनीति में अपनी भूमिका बनाए रखेगी।


‘अगले 100 वर्षों तक याद रहेगा नीतीश कुमार का काम’

संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार का नाम और उनके काम लोगों के जेहन में लंबे समय तक रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगले 100 वर्षों तक नीतीश कुमार के काम को लोग याद रखेंगे।


उन्होंने बिहार की राजनीति में जेडीयू की भूमिका को लेकर कहा कि “बिहार में जिसको भी राजनीति करनी होगी, जेडीयू के आसपास ही आकर राजनीति करनी होगी।” उन्होंने कहा कि जेडीयू किसी पार्टी से 20 है 19 नही..उनके इस बयान को बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और सहयोगी दलों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट