ब्रेकिंग
बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद

डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत

Bihar News: बेतिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र में डायवर्सन निर्माण देखने पहुंचे 40 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिया के पास अचानक पैर फिसलने से वह पानी में गिर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों...

डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बेतिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक हादसे में 40 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना बगही बघम्बरपुर पंचायत के निमुईया कुंड के पास की है. मृतक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के तुनिया अंसारी टोला निवासी स्व. शहीद मियां के पुत्र सफरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है.


जानकारी के अनुसार, बाढ़ के तेज पानी के कारण निमुईया कुंड के पास बनी पुलिया ध्वस्त हो गई थी. इसके बाद आवागमन बहाल करने के लिए वहां डायवर्सन का निर्माण कराया जा रहा है. बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे निर्माण कार्य देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी. सफरुद्दीन भी डायवर्सन का निर्माण देखने के लिए वहां पहुंचे थे.


इसी दौरान पुलिया के पास अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे. पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और डूब गए. हादसा होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई. ग्रामीणों ने तुरंत पानी में उतरकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.


घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया.