ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

स्पीकर और नीतीश के बीच सुलह की कोशिश देर रात तक चली, नतीजा आज सामने आएगा

PATNA : बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के बीच जो कुछ हुआ उसके बाद एनडीए में लगातार गतिरोध देखा जा रहा था. हालांकि बीजेपी स्पीकर के अपमान पर

स्पीकर और नीतीश के बीच सुलह की कोशिश देर रात तक चली, नतीजा आज सामने आएगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के बीच जो कुछ हुआ उसके बाद एनडीए में लगातार गतिरोध देखा जा रहा था. हालांकि बीजेपी स्पीकर के अपमान पर ज्यादा तो नहीं बोल रही लेकिन जेडीयू लगातार बिहार विधानसभा अध्यक्ष पर हमलावर है. ऐसे में बीती रात मुख्यमंत्री और स्पीकर के बीच सुलह को लेकर एनडीए नेताओं के साथ बैठक हुई. 


मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की बैठक विधानसभा परिसर की एनेक्सी में हुई. राज्य कैबिनेट की बैठक शाम साढ़े सात बजे के करीब खत्म हुई. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री सीधे विधानसभा पहुंचे. वहां उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी भी मौजूद थीं. संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी उपस्थित रहे. 


एक-एक मुद्दे पर चर्चा हुई और सभी तरह के गतिरोध को खत्म माना गया. देर रात तक यह कोशिश होती रही कि विवाद को किसी तरह सदन के बाहर खत्म कर लिया जाए लेकिन आधिकारिक तौर पर सुलह को लेकर कोई खबर सामने नहीं आ पाई. अब आज 11:00 बजे जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी तभी तस्वीर साफ हो पाएगी.

टैग्स