ब्रेकिंग
NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट

जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद

Bihar Crime News: गया में बिहार-झारखंड सीमा से सटे जंगल में SSB और पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन में छिपाकर रखे हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार किसने छिपाए...

जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: गया जिले में बिहार-झारखंड सीमा से लगे घने जंगल में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया है. सुरक्षा बलों को जंगल में हथियार छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद बुधवार की अलसुबह धनगांई थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया.


यह कार्रवाई धनगांई थाना क्षेत्र में तिलेटाड़ से हिसीर जाने वाले मार्ग के पास स्थित घने जंगल में की गई. अभियान का नेतृत्व SSB के उप कमांडेंट रवि भूषण ने किया. संयुक्त टीम ने जंगल के संभावित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान जवानों को जमीन के अंदर कुछ संदिग्ध सामान दबे होने का पता चला.


सुरक्षा बलों ने जब उस स्थान पर खुदाई की तो प्लास्टिक में लपेटकर जमीन के अंदर छिपाए गए हथियार और कारतूस बरामद हुए. हथियारों को गड्ढा खोदकर जमीन के अंदर छिपाया गया था, ताकि उन्हें आसानी से किसी की नजर में आने से बचाया जा सके.


बरामद सामान में नाइन एमएम कार्बाइन, दो मैगजीन, देशी भरमार राइफल, एक देशी कट्टा और दो मैगजीन वाली पिस्तौल शामिल है. इसके अलावा पांच वाट का एक वॉकी-टॉकी भी बरामद किया गया है.


तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को नाइन एमएम के 79 कारतूस और 7.62 एमएम के 13 कारतूस भी मिले. हथियारों और बड़ी संख्या में कारतूस की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन्हें जंगल में किसने छिपाया था और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था.


इस अभियान में धनगांई थानाध्यक्ष श्रवण राम और SSB की 29वीं वाहिनी धनगांई कैंप के सहायक कमांडेंट सनोज कुमार की भी अहम भूमिका रही. दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने जंगल के दुर्गम इलाकों में तलाशी अभियान चलाया.


जमीन के अंदर से हथियारों का यह जखीरा मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया. पुलिस अब बरामद हथियारों से जुड़े लोगों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है. सीमा क्षेत्र में हुई इस बरामदगी को सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.