ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Parliament Winter Session: संसद में ई-सिगरेट पर भारी बवाल, अनुराग ठाकुर ने उठाया मुद्दा; स्पीकर बोले- नियम सब पर समान

लोकसभा के शीतकालीन सत्र में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन में ई-सिगरेट पीने का मुद्दा उठाया। स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नियम सभी सांसदों पर समान रूप से लागू होंगे और प्रमाण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Parliament Winter Session
© sansad tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Parliament Winter Session: लोकसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन के भीतर ई-सिगरेट पीने का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने किसी सांसद का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद से जोड़कर देखा जा रहा है।


अनुराग ठाकुर ने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान ऐसा आचरण न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि संसद की प्रतिष्ठा और अनुशासन पर भी सवाल खड़ा करता है। उन्होंने मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और जरूरत पड़ने पर इसकी जांच भी कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


उनके बयान के बाद सदन की नजरें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर मुड़ गईं। स्पीकर ने स्पष्ट किया कि संसद में किसी भी सदस्य को ई-सिगरेट, धूम्रपान या किसी भी प्रतिबंधित गतिविधि की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि नियम सभी सांसदों पर समान रूप से लागू होते हैं और सदन की गरिमा बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।


ओम बिरला ने यह भी बताया कि अभी तक उन्हें इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, यदि कोई शिकायत या सबूत सामने आता है, तो नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद देश का सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्थान है, और यहां बैठने वाले सभी सांसदों से उच्च स्तर की शालीनता और अनुशासन की अपेक्षा की जाती है।


उल्लेखनीय है कि भारत में ई-सिगरेट का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के तहत ई-सिगरेट का उत्पादन, बिक्री, आयात, निर्यात और विज्ञापन गैरकानूनी है। इस कानून के उल्लंघन पर जेल और जुर्माने दोनों का प्रावधान है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता