ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Vice President Election 2025: पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, NDA के सी. पी. राधाकृष्णन से मुकाबला

Vice President Election 2025: INDIA गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनका मुकाबला NDA प्रत्याशी सी. पी. राधाकृष्णन से होगा।

Vice President Election 2025
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Vice President Election 2025: विपक्षी INDIA गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए अपना साझा उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह ऐलान मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया, जबकि कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि रेड्डी के नाम पर गठबंधन में सर्वसम्मति बनी है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने बताया कि आम आदमी पार्टी समेत सभी घटक दलों ने इस निर्णय का समर्थन किया है। अब बी. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन से होगा। पूर्व न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी भारतीय सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज रह चुके हैं और गोवा के पहले लोकायुक्त भी रह चुके हैं। उनका जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के अकुला मायलारम गांव में एक किसान परिवार में हुआ।


रेड्डी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से 1971 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सिविल और संवैधानिक मामलों की वकालत शुरू की और वरिष्ठ अधिवक्ता के. प्रताप रेड्डी के साथ काम किया। सेवानिवृत्ति के बाद मार्च 2013 में उन्हें गोवा का पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया, लेकिन अक्तूबर 2013 में उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया।


बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच यह सीधा मुकाबला माना जा रहा है, जिसमें INDIA गठबंधन बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर एकजुट दिखाई दे रहा है। देखना होगा कि यह मुकाबला कितना रोचक और नतीजों के लिहाज से कितना महत्वपूर्ण साबित होता है।


न्यायिक सफरनामा

8 अगस्त 1988: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में गवर्नमेंट प्लीडर नियुक्त

1993: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और उस्मानिया यूनिवर्सिटी के लीगल एडवाइजर बने

2 मई 1993: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के एडिशनल जज बने

5 दिसंबर 2005: गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने

12 जनवरी 2007: सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त

8 जुलाई 2011: सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता