ब्रेकिंग
संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया

गृह मंत्रालय ने DGP को लिखा लेटर, सूबे के सभी IPS से मांग ली ये जानकारी; ये है डेडलाइन

PATNA : देश में अगले कुछ महीनों के बाद लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टी न सिर्फ राजनीतिक रूप से तैयारी में जुटी है बल्कि प्रसाशनिक रूप से इसके

गृह मंत्रालय ने DGP को लिखा लेटर, सूबे के सभी IPS से मांग ली ये जानकारी; ये है डेडलाइन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में अगले कुछ महीनों के बाद लोकसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टी न सिर्फ राजनीतिक रूप से तैयारी में जुटी है बल्कि प्रसाशनिक रूप से इसके लिए काम कर रही है। ऐसे में भाजपा के दिग्गज नेता और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह  के गृह मंत्रालय ने बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को पत्र लिखकर बिहार कैडर के सभी आइपीएस अधिकारियों से चल-अचल संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय केओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय सेवा नियमावली के तहत आइपीएस अफसरों द्वारा स्पैरो सिस्टम के तहत 31 जनवरी तक भारत सरकार को वार्षिक अचल संपत्ति विवरणी देनी है। इसके अतिरिक्त बिहार कैडर के सभी आइपीएस अधिकारियों को राज्य सरकार को भी चल-अचल संपत्ति एवं दायित्वों की विवरणी देनी है, जिसे विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।


वहीं, इस पत्र में कहा गया है कि, 31 दिसंबर, 2023 की स्थिति के आधार पर पंचांग वर्ष 2023 के लिए चल-अचल संपत्ति की विवरणी देने के साथ इसकी एक अतिरिक्त प्रति 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से विभाग को उपलब्ध कराई जाए।


उधर, राज्य में बड़े पामाने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण की तैयारी शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया है। लोकसभा चुनाव के पूर्व आयोग ने तीन वर्ष से एक ही स्थान पर या गृह जिले में जमे हुए अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए 31 जनवरी 2024 तक उसकी रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है।