ब्रेकिंग
डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज

बिहार विधानसभा : कांग्रेस ने रोजगार के मसले पर नीतीश सरकार को घेरा, किसानों के मुद्दे के साथ विधानसभा में प्रदर्शन

PATNA : आज बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष हंगामा कर रहा है. भाकपा माले के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने भी नीतीश सरकार की घेराबंदी की है. बिहार में रोजगार मुहैय

बिहार विधानसभा : कांग्रेस ने रोजगार के मसले पर नीतीश सरकार को घेरा, किसानों के मुद्दे के साथ विधानसभा में प्रदर्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आज बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष हंगामा कर रहा है. भाकपा माले के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने भी नीतीश सरकार की घेराबंदी की है. बिहार में रोजगार मुहैया कराने और बेरोजगारी की बढ़ती समस्या को लेकर कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया है. नीतीश सरकार की तरफ से 19 लाख रोजगार देने के वादे को लेकर कांग्रेस विधायक अब सरकार से जवाब मांग रहे हैं.


कांग्रेस विधायकों ने राज्य में किसानों के लिए सरकार की तरफ से जिससे कृषि विद्युत कनेक्शन का ऐलान किया गया था उस योजना को फेल करार देते हुए भी हंगामा किया गया है. कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के सभी विधायकों ने हाथों में प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन किया है.


कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि नीतीश सरकार केवल घोषणाओं वाली सरकार रह गई है. ना तो युवाओं से किया गया रोजगार का वादा पूरा किया गया और ना ही किसानों को जो कृषि विद्युत कनेक्शन देने का ऐलान किया गया था उस पर ही राज्य में अमल किया जा रहा है. नीतीश सरकार केवल चुनावी वादे करती है और उसके बाद शासनकाल में तेल डाल कर सो जाता है. कांग्रेस विधायक के सदन के अंदर भी इस मसले को आज उठाने वाले हैं.