ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Politics: 'पहले जंगलराज था...अब FIR राज', कभी CM नीतीश के खास रहे RCP सिंह का तगड़ा हमला

Bihar Politics: आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह 2005 में भी मुख्यमंत्री थे, आज उनका शरीर ही उनके नियंत्रण में नहीं है तो शासन और प्रशासन पर क्या नियंत्रण रहेगा?

Bihar Politics
CM नीतीश के खास रहे RCP सिंह का तगड़ा हमला
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: कभी नीतीश कुमार के खास रहे आप सबकी आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सीएम पर हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि पहले बिहार में 'जंगलराज' था और अब 'एफआईआर' राज है। बीते रविवार को वह पार्टी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए भागलपुर पहुंचे थे।


आरसीपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार का 2025-2026 का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये पहुंच तो गया, लेकिन बढ़ती आबादी के साथ विकास का जो पैमाना बिहार में दिखना चाहिए, वह मौजूदा नीतीश सरकार में नहीं दिख रहा है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून का भय होना चाहिए। 'एफआईआर उसी स्थिति में होनी चाहिए जब कोई बहुत बड़ा गंभीर अपराध हुआ हो। बिहार में फिलहाल सरकारी कर्मचारी, मुखिया हैं, उनके काम से शर्मिंदगी होती है, एफआईआर करा दी जाती है। लोकतंत्र कानून का शासन होता है, खौफ का नहीं। ये एफआईआर कर लोगों को डराते हैं।' 


आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि 'यह 2005 में भी मुख्यमंत्री थे, आज उनका शरीर ही उनके नियंत्रण में नहीं है तो शासन और प्रशासन पर क्या नियंत्रण रहेगा? हमने तो उनके साथ काम किया है।' नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय जो सरकार बताती है, वह 60 हजार रुपये है, जबकि देश में प्रति व्यक्ति आय दो लाख रुपये है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 2047 तक देश को विकसित बनाना है, तो बिहार में भी तो प्रति व्यक्ति आय बढ़नी चाहिए।'

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें