ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

Bihar Vidhansabha Chunav: बिहार के चार विधानसभा सीटों के नतीजों पर सवाल, चुनाव हारे उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में दी चुनौती

Bihar Vidhansabha Chunav: बिहार की चार विधानसभा सीटों—नरपतगंज, मधुबनी, मोहिउद्दीननगर और टेकारी—के नतीजों को पराजित उम्मीदवारों ने पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी। याचिकाओं में नवनिर्वाचित विधायकों के निर्वाचन की वैधता पर सवाल उठाए गए हैं।

Bihar Vidhansabha Chunav
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vidhansabha Chunav: बिहार के चार विधानसभा क्षेत्रों—नरपतगंज, मधुबनी, मोहिउद्दीननगर और टेकारी—के चुनाव परिणामों को लेकर विवाद गहरा गया है। इन सीटों पर पराजित उम्मीदवारों ने पटना हाईकोर्ट में चुनाव याचिकाएँ दायर कर नवनिर्वाचित विधायकों के निर्वाचन को चुनौती दी है।


नरपतगंज सीट से राजद उम्मीदवार मनीष यादव ने भाजपा विधायक देवयंती यादव के जीत की वैधता पर सवाल उठाए हैं। वहीं मधुबनी में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार गणेश कुमार ने रालोमो विधायक माधव आनंद के निर्वाचन को चुनौती दी है।


मोहिउद्दीननगर से राजद उम्मीदवार डॉ. इज्या यादव ने भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह के खिलाफ याचिका दायर की है। इसी क्रम में टेकारी विधानसभा क्षेत्र से हम के उम्मीदवार डॉ. अनील कुमार उर्फ अनिल कुमार ने राजद विधायक अजय कुमार के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सभी याचिकाएँ अधिवक्ता अवनीश कुमार के माध्यम से दाखिल की गई हैं।


नरपतगंज मामले में न्यायमूर्ति शशि भूषण प्रसाद सिंह की एकलपीठ ने नवनिर्वाचित विधायक को नोटिस जारी किया है। वहीं मधुबनी मामले में न्यायमूर्ति अशोक कुमार पांडेय की एकलपीठ ने रालोमो विधायक को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता