हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, मंडी लोकसभा सीट समेत तीन विधानसभा सीट पर कांग्रेस का हुआ कब्जा

हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, मंडी लोकसभा सीट समेत तीन विधानसभा सीट पर कांग्रेस का हुआ कब्जा

DESK: हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। मंडी लोकसभा सीट और तीनों विधानसभा सीटें कांग्रेस ने हासिल कर ली है। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह चुनाव जीत गयीं हैं। 


प्रतिभा सिंह ने 8766 मतों से बीजेपी के सेवानिवृत ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को हराया है। वही तीन विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय अवस्थी, फतेहपुर विस सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर रोहित ठाकुर ने जीत हासिल कर ली है।  


बता दें कि इन चारों सीटों 30 अक्टूबर को उपचुनाव हुआ था और आज हुए मतगणना में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है। जीत के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। चुनाव आयोग द्वारा विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गयी है। इस जीत को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।