ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

BIHAR VIDHAN SABHA : शीतकालीन सत्र में भाग लेने सदन पहुंचे नेता विपक्ष तेजस्वी यादव, सरकार से पूछेंगे जनता का सवाल

PATNA : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज (सोमवार) से शुरू हो गया है। यह सत्र पांच दिनों का है। विधानमंडल का यह सत्र आज से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। आज बिहार विधानसभ

BIHAR VIDHAN SABHA : शीतकालीन सत्र में भाग लेने सदन पहुंचे नेता विपक्ष तेजस्वी यादव, सरकार से पूछेंगे जनता का सवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज (सोमवार) से शुरू हो गया है। यह सत्र पांच दिनों का है। विधानमंडल का यह सत्र आज से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा।  आज बिहार विधानसभा के उपचुनाव में जीते सभी चार विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। इसके बाद सरकार की ओर से द्वितीय पूरक बजट भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। इस बीच नेता विपक्ष तेजस्वी यादव सदन पहुंच गए हैं। 


विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष भी हंगामे की तैयारी में है। आरजेडी के नेताओं ने बताया है कि स्मार्ट मीटर पर एक बार फिर विधानसभा में जमकर हंगामा होगा. भूमि सर्वे में जो किसानों को परेशानी हो रही है इस मुद्दे को भी सदन में उठाया जाएगा। ऐसे में कहीं ना कहीं इन दो ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने का काम करेगी। 


इसके बाद कल 26 नवंबर को बिहार सरकार गैर सरकारी संकल्प को लेकर आएगी।  27 और 28 नवंबर सत्र के तीसरे दिन और चौथे दिन राजकीय विधेयक पेश किया जाएगा। सत्र के अंतिम दिन (29 नवंबर) 2024-25 के द्वितीय पूरक बजट पर चर्चा होगी।  इसी दिन विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा और फिर सदन की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी। 


इधर, एनडीए के लिए अच्छी खबर है कि उपचुनाव चार सीटों पर जीत मिली है। तरारी और रामगढ़ सीट से बीजेपी के विधायक जीतकर आए हैं।  वहीं जेडीयू से एक विधायक बेलागंज से मनोरमा देवी जीतकर आई हैं।  केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम पार्टी की प्रत्याशी रहीं दीपा मांझी भी इमागंज से जीतकर आई हैं. ये सभी आज शपथ ग्रहण कर सकते हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता