ब्रेकिंग
Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरBihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल

Bihar Crime News: बिहार के अररिया में जोकीहाट विधायक मुर्शिद आलम से व्हाट्सएप कॉल पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। कॉल करने वाले ने खुद को कनाडा से जिशान अख्तर बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मु. मुर्शिद आलम से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को कनाडा से जिशान अख्तर बताते हुए विधायक को धमकी दी। इस मामले में विधायक ने पलासी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


विधायक द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 6 मार्च को सुबह 10:13 और 10:14 बजे उनके मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप पर +254774321648 नंबर से मिस्ड कॉल आया। अज्ञात नंबर होने के कारण उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद रात करीब 10:15 बजे उसी नंबर से फिर कॉल आया। इस बार कॉल उठाने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को कनाडा से जिशान अख्तर बताते हुए पांच लाख रुपये देने की मांग की।


विधायक के अनुसार, रुपये नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। इसके बाद रात 11:29 और 11:32 बजे उसी नंबर से दोबारा व्हाट्सएप कॉल किया गया और फिर से पैसे देने का दबाव बनाया गया। कॉल करने वाले ने कहा कि “पांच लाख रुपये या असलाहा दो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।” मुर्शिद आलम ने बताया कि उनसे हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, जिसे पुलिस को सौंपा जाएगा।


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। विधायक के आवेदन के आधार पर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस तकनीकी माध्यम से कॉल के स्रोत और संबंधित व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।


मु. मुर्शिद आलम ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से जुड़े हुए हैं और जोकीहाट से पार्टी के विधायक हैं। उन्हें पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का करीबी माना जाता है। ऐसे में इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।


घटना के बाद विधायक के समर्थकों और स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पलासी थाना के अवर निरीक्षक रत्नेश कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता