Bihar News: जारी हुआ पटना-गोरखपुर वंदे भारत का टाइम टेबल, किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी ट्रेन? जानें.. Bihar News: मानसून के आने से पहले मौसम का कहर, बिहार में 12 लोगों की मौत Bihar News: राज्य में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, न्याय की व्यवस्था अब तुरंत; खौफ में अपराधी Bihar Monsoon: मानसून का इंतजार हुआ ख़त्म, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भीषण बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 30 Apr 2024 05:05:57 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद का थीम र- से रंगदारी, ज- से जबरन और द- से दंगा है। रोहित सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के भविष्य को बर्बाद कर दिया। बिहार के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम राजद ने किया। उन्होंने तेजस्वी यादव और राजद नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे भाषा की मर्यादा का ख्याल रखें। बिहार में अब गुंडई की भाषा नहीं चलेगी।
युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बारे में बोलने की हैसियत राजद, तेजस्वी यादव और उनके स्टेपनी को भी नहीं है। 4 जून को बिहार की जनता लालू-तेजस्वी और इंडी गठबंधन के नेताओं को सबक सिखाएगी। रोहित सिंह ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव और उनके स्टेपनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में जिस तरह के अमर्यादित बयान दे रहे हैं, एक बिहारी होने के नाते हम इसकी घोर निंदा करते हैं। पूरा बिहार पीएम मोदी के साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने बिहार और देश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं। पीएम मोदी ने वह सभी काम करके दिखाया है जो आजतक किसी ने नहीं किया।
उन्होंने कहा कि बिहार ने हमेशा देश और दुनियां के लोगों का सम्मान किया है। लेकिन जिस प्रकार से हाल के दिनों में राजद के राजकुमार तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके स्टेपनी जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह कही से उचित नहीं है। राजद का मतलब र- से रंगदारी, ज- से जबरन और द- से दंगा है। बिहार की जनता को 15 साल का शासनकाल याद है। राजद और उनके नेताओं को राहुल सिंह ने चेतावनी दी है कि वह भाषा की मर्यादा का ख्याल करें। बिहार वह भूमि है जिसने इंदिरा गांधी की हिटलरशाही का जवाब दिया है। बिहार वह भूमि है जिसने चाणक्य और चंद्रगुप्त को पैदा किया है। बिहार में गुंडई की भाषा अब नहीं चलेगी। जिस प्रकार की गुंडई की भाषा का प्रयोग राजद के लोग कर रहे हैं इसका खामियाजा उन्हें 4 जून को भुगतना पड़ेगा। इस दिन जनता अपना फैसला सुनाएगी।