ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....

वामपंथी उग्रवाद पर राज्यसभा में गरमा-गरम बहस, सरकार बोली.. माओवादियों की विचारधारा देश विरोधी

DELHI : वामपंथी उग्रवाद को लेकर आज राज्यसभा में गरमा-गरम बहस देखने को मिली राज्यसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान बीजेपी के सांसद राकेश सिन्हा ने वामपंथी उग्रवाद और माओवाद का मामला उठाया. इसके खिलाफ

वामपंथी उग्रवाद पर राज्यसभा में गरमा-गरम बहस, सरकार बोली.. माओवादियों की विचारधारा देश विरोधी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : वामपंथी उग्रवाद को लेकर आज राज्यसभा में गरमा-गरम बहस देखने को मिली राज्यसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान बीजेपी के सांसद राकेश सिन्हा ने वामपंथी उग्रवाद और माओवाद का मामला उठाया. इसके खिलाफ सरकार की क्या नीति है इसको लेकर जवाब मांगा. जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सरकार का स्पष्ट तौर पर मानना है कि माओवादी देश विरोधी विचारधारा के साथ देश में विकसित हुए. उन्हें हमेशा ऐसे लोगों का समर्थन मिला जो राष्ट्र विरोधी रहे. और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें हमेशा भारत के खिलाफ काम करने के लिए समर्थन मिलता रहा. लेकिन आज देश के अंदर वामपंथी उग्रवाद पर लगाम लगाई गई है.


वामपंथी उग्रवाद को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि देश के अंदर माओवादी आए भी और बड़े भी लेकिन आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस पर अंकुश लगाया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी स्थिति में देश विरोधी विचारधारा को राष्ट्र के अंदर पनपने नहीं दिया जा सकता. अब इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. आज देश के अंदर माओवाद और वामपंथी उग्रवाद कमजोर हुआ है.


इस मामले पर केंद्र सरकार की तरफ से जो जवाब आया उसके बाद सदन के अंदर बहस भी देखने को मिली. वामपंथी समर्थित पार्टियों के सांसदों ने सदन में आपत्ति भी जताई. बीच बचाव के लिए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को आगे आना पड़ा. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि समय-समय पर राज्यों में नक्सलवाद पर लगाम लगाने के लिए हम क्षेत्रीय स्तर पर राज्यों के संगठन की बैठकों में चर्चा करते रहते हैं. और इस दौरान नीतिगत फैसले भी लिए जाते हैं.

टैग्स