ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Mafia Crackdown: 10 करोड़ की काली कमाई पर चला बुलडोज़र, 100 से ज्यादा माफिया पुलिस के रडार पर! Bullet Train Bihar: जल्द बिहार में फर्राटे मारेगी बुलेट ट्रेन, सुविधाएं जान रह जाएंगे हैरान Patna Flight Cancellation: पटना से कई उड़ानें और ट्रेन टिकटें रद्द, भारत-पाक तनाव के बीच यात्रियों में चिंता बढ़ी Bihar News : शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पलटी, होमगार्ड की मौत, चार जवान घायल Bihar News: NEET की परीक्षा देने गया छात्र पटना से लापता, जांच में जुटी पुलिस Bihar News: गंभीर इल्जाम के बाद सहकारिता पदाधिकारी गिरफ्तार, पत्नी के खुलासे के बाद हैरान रह गए लोग Bihar crime News : मुजफ्फरपुर में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, बहनोई ने साले की कर दी निर्मम हत्या — पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा Major Gaurav Arya: ईरानी विदेश मंत्री को 'सूअर की औलाद' कहने पर भड़का ईरान, भारत ने दी सफाई — मेजर गौरव आर्या के बयान से मचा बवाल India Pakistan: साथियों को बचाते हुए शहीद हुए बिहार के लाल मो. इम्तियाज, गाँव में छाया मातम Bihar News: बिहार की महिलाएं निकलीं पुरुषों से ज्यादा हंसमुख, हंसी से भगाती हैं तनाव! रिपोर्ट में खुलासा

विश्वकर्मा पूजा के नाम पर हथियारों का प्रदर्शन बड़ा महंगा, अचानक से चली गोली पैक्स अध्यक्ष की भतीजी हुई घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 18 Sep 2023 06:49:05 AM IST

विश्वकर्मा पूजा के नाम पर हथियारों का प्रदर्शन बड़ा महंगा, अचानक से चली गोली पैक्स अध्यक्ष की भतीजी हुई घायल

- फ़ोटो

ARA : बिहार में शादी पार्टी हो या अन्य कोई हर्ष उल्लास का मौका यहां हथियारों का प्रदर्शन करना एक आम सी बात हो चुकी है। लेकिन मामला तब बिगड़ जाता है जब इस हथियार के प्रदर्शन से किसी के घायल होने की सूचना निकलकर सामने आ जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकलकर सामने आया है जहां विश्वकर्मा पूजा के नाम पर हथियारों का प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया। यहां रविवार को शस्त्र पूजन के दौरान अवैध हथियार से गोली चल गई जिसमें एक पैक्स अध्यक्ष की भतीजी जख्मी हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, पीरो थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शस्त्र पूजा करवा रहे हैं युवक द्वारा अवैध हथियार से गोली चला दी गई या गोली उसके पास में खड़ी एक लड़की को लग गई। इसके बाद जख्मी लड़की को आनन फानन में इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। घायल लड़की जमुआंव गांव निवासी मुन्ना कुमार पांडेय की 10 वर्षीया पुत्री आयुषी कुमारी है।


गोली की शिकार आयुषी इलाके के चर्चित पैक्स अध्यक्ष संजय पांडेय की भतीजी बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस की ओर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा छानबीन शुरू कर दी गयी है। एसपी प्रमोद कुमार यादव ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। 


एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर शस्त्र पूजन के दौरान परिजनों द्वारा अवैध हथियार की पूजा की जा रही थी। तभी एक्सीडेंटल फायर हो गया। 


एसपी ने कहा है कि किसी भी अवसर पर हथियार का प्रदर्शन गैरकानूनी है। इसका उल्लंघन करने वाले कानून की नजर में दोषी हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।