ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....

Bihar News : शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पलटी, होमगार्ड की मौत, चार जवान घायल

Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जब शराब तस्करों का पीछा कर रही जगदीशपुर उत्पाद थाने की बोलेरो गाड़ी पलट गई।

 भोजपुर हादसा, शराब तस्कर, बोलेरो पलटी, जगदीशपुर थाना, होमगार्ड मौत, ASI घायल, बिहार न्यूज, भोजपुर ब्रेकिंग
घायल जवान अस्पताल में भर्ती
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जगदीशपुर उत्पाद थाना की टीम शराब तस्करों का पीछा कर रही थी, तभी गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कटेया रोड पर पहरी बाबा ब्रह्मस्थान के समीप उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में खवासपुर थाना क्षेत्र के हरि के टोला गांव निवासी 35 वर्षीय होमगार्ड जवान संजय कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे में जगदीशपुर उत्पाद थाने के चार अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें शामिल हैं: ASI मो. जमील अख्तर (मौठा, अरवल) धर्मेंद्र पासवान (समरदह, बिहिया) सुशील कुमार यादव (बिलौटी, शाहपुर) विकास कुमार (दुल्हिनगंज, जगदीशपुर) के रहने वाले हैं | 


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। बोलेरो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरि प्रसाद शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर सभी घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। उत्पाद विभाग के अधिकारी और जवानों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।


टैग्स