ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: गंभीर इल्जाम के बाद सहकारिता पदाधिकारी गिरफ्तार, पत्नी के खुलासे के बाद हैरान रह गए लोग

Bihar News: शेखपुरा पुलिस ने सबौर के सहकारिता पदाधिकारी विकास कुमार को पत्नी वर्षा रानी की प्रताड़ना और अपहरण साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच जारी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड में सहकारिता पदाधिकारी विकास कुमार की गिरफ्तारी ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शेखपुरा पुलिस ने उन्हें 10 मई 2025 को उनकी पत्नी वर्षा रानी की शिकायत पर गिरफ्तार किया, जिसमें उन पर शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, और अपहरण की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वर्षा रानी ने 4 फरवरी 2025 को शेखपुरा महिला थाने में विकास कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें IPC की धारा 498A (पत्नी को प्रताड़ित करना), 120B (षड्यंत्र), 364 (अपहरण की नीयत), और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया। सबौर थाने की सहायता से शेखपुरा पुलिस ने विकास को उनके कार्यालय से हिरासत में लिया है।


बताते चलें कि वर्षा रानी के पिता शिवनरेश प्रसाद, जो शेखपुरा के गवय गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2010 में जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर निवासी विकास कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही वर्षा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शिवनरेश ने कहा, “विकास और उसके परिवार ने मेरी बेटी का जीवन नर्क बना दिया। उन्होंने न केवल उसे मारा-पीटा, बल्कि उसका अपहरण कर जान से मारने की साजिश भी रची। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है।” प्राथमिकी में वर्षा ने दावा किया कि विकास ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी हत्या की योजना बनाई थी। इस मामले ने सबौर में सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक चर्चा छेड़ दी है।


इधर विकास कुमार की गिरफ्तारी के बाद सबौर प्रखंड कार्यालय और स्थानीय समुदाय में हलचल मच गई। लोग हैरान हैं कि एक सरकारी पदाधिकारी इस तरह के गंभीर अपराध में भी शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने विकास से पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। शेखपुरा महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मामला अत्यंत संवेदनशील है, और सभी सबूतों की गहन जांच की जा रही है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो विकास और अन्य आरोपियों को कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है।