ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

Patna Flight Cancellation: पटना से कई उड़ानें और ट्रेन टिकटें रद्द, भारत-पाक तनाव के बीच यात्रियों में चिंता बढ़ी

Patna Flight Cancellation: पटना से उड़ानों पर असर, भारत-पाक तनाव के बीच यात्रियों में डर, सैकड़ों टिकटें रद्द… जानें क्या है पूरा मामला।

पटना फ्लाइट रद्द, Patna Flight Cancellation, Flight refund, Train ticket cancel, India-Pakistan tension, Patna News, Jammu Chandigarh Train
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Patna Flight Cancellation: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब यात्राओं पर भी साफ दिखने लगा है। पटना एयरपोर्ट से चंडीगढ़, हिंडन और भुवनेश्वर के लिए चलने वाली तीन प्रमुख उड़ानें 15 मई तक रद्द कर दी गई हैं। जिन फ्लाइट्स को रद्द किया गया है, उनमें 6E 6494, 6E 6485 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX 1591/1592 शामिल हैं। यात्रियों को टिकट का पूरा किराया रिफंड किया जा रहा है।


यात्रियों में घबराहट, टिकटों की बुकिंग में गिरावट

शनिवार को करीब 1700 यात्रियों ने अपनी हवाई टिकटें रद्द कराईं, जिनमें से अधिकांश कनेक्टिंग फ्लाइट्स थीं। दुबई और अबूधाबी के लिए भी 13 इंटरनेशनल टिकटें कैंसिल की गई हैं। पटना जंक्शन और दानापुर रेल मंडल के स्टेशनों पर भी लंबी दूरी की यात्राओं में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली, सूरत, जम्मूतवी, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए 500 से अधिक आरक्षित टिकट रद्द हुए। वहीं पटना से जम्मू और चंडीगढ़ की यात्राएं लोग फिलहाल टाल रहे हैं।


दिल्ली से पटना की ट्रेनों में बढ़ी भीड़

दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में भीड़ में इजाफा हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि चंडीगढ़ और जम्मू से यात्री पहले दिल्ली आ रहे हैं और वहां से पटना की ओर सफर कर रहे हैं, जिससे राजधानी की ओर ट्रेनों में दबाव बढ़ा है।


पाटलिपुत्र जंक्शन पर टिकट रद्द कराने पहुंचे यात्री

बोरिंग रोड निवासी राकेश परमार ने जम्मूतवी जाने के लिए सपरिवार टिकट बुक कराया था, लेकिन स्थिति को देखते हुए उन्होंने शनिवार को पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचकर टिकट रद्द करा दिया।


ऑनलाइन टिकट कैंसिलेशन में तेजी

सबसे अधिक टिकट ऑनलाइन माध्यमों से रद्द की गई हैं। वहीं, पटना से जम्मू और चंडीगढ़ की दिशा में केवल जरूरी यात्राएं ही की जा रही हैं। पटना जंक्शन पर प्रतिदिन महज चार से पांच लोग ही इन रूटों के लिए टिकट लेने पहुंच रहे हैं।


दिल्ली से पटना की ट्रेनों में भीड़

दूसरी ओर, दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि जम्मू और चंडीगढ़ के यात्री पहले दिल्ली पहुंच रहे हैं, फिर वहां से पटना की ओर सफर कर रहे हैं। इसी वजह से दिल्ली-पटना रूट की बोगियों में भीड़ बढ़ती जा रही है।


टैग्स