ब्रेकिंग
खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा

खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

समस्तीपुर में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मोहनपुर रोड पर बाइक शोरूम उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान करीब 3 घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस और कई सरकारी व निजी वाहन फंसे रहे। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को...

बिहार न्यूज
खेसारी लाल को देखने की होड़ में थमा समस्तीपुर का ट्रैफिक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR:  बिहार के समस्तीपुर में भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव को देखने के लिए मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेता एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने शहर के मोहनपुर रोड पहुंचे थे। उनके आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक कार्यक्रम स्थल पर जुट गए। 


देखते ही देखते सड़क पर भीड़ जमा हो गई और समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य सड़क पर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में एंबुलेंस के साथ कई सरकारी और निजी वाहन भी फंसे रहे। स्थिति को संभालने के लिए मुफस्सिल पुलिस को पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।


मिली जानकारी के अनुसार, खेसारी लाल यादव मोहनपुर रोड स्थित एक बाइक शोरूम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनके आगमन की सूचना फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचने लगे। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। 


इसके कारण समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई। जाम की सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ वाहनों को निकालने में जुट गए। लेकिन भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


कार्यक्रम खत्म होते ही पिछले रास्ते से निकले खेसारी

भीड़ की स्थिति को देखते हुए खेसारी लाल यादव कार्यक्रम समाप्त होते ही पिछले रास्ते से पटना के लिए रवाना हो गए। हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों को उनके जाने की जानकारी नहीं मिल सकी। कई लोग इस उम्मीद में वहां डटे रहे कि अभिनेता अभी कार्यक्रम स्थल के अंदर ही हैं। बार-बार अनाउंसमेंट किए जाने के बावजूद लोग वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीधे पटना के लिए रवाना हो गए।


जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीजों को हुई परेशानी

अभिनेता के कार्यक्रम के कारण लगे जाम का असर आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ा। सड़क पर कई एंबुलेंस के अलावा सरकारी और निजी वाहन घंटों फंसे रहे। एंबुलेंस को रास्ता देने में भी पुलिस और वाहन चालकों को परेशानी हुई। बाद में पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और वाहनों का परिचालन शुरू कराया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य सड़क पर यातायात सामान्य हो सका।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता