निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, 5 मजदूर दबे, गुस्साएं लोगों ने किया जमकर हंगामा BIHAR: फर्जी दारोगा बनकर ग्राहक सेवा केंद्र से 50 हजार की ठगी, साइबर थाने में शिकायत दर्ज थाने में रचाई शादी: प्रेमी युगल ने भगवान शिव के मंदिर में लिए सात फेरे, पुलिस बनी गवाह Ram Mandir: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी, अयोध्या में इस दिन होगा भव्य आयोजन Ram Mandir: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी, अयोध्या में इस दिन होगा भव्य आयोजन जानलेवा बना ONLINE गेमिंग: कर्ज में डूबे दंपती ने किया सुसाइड, 6 साल पहले हुई थी शादी Bihar Politics: चुनाव से पहले इस नेता ने छोड़ा बीजेपी का साथ, दिलीप जायसवाल को भेजा इस्तीफा Bihar Politics: चुनाव से पहले इस नेता ने छोड़ा बीजेपी का साथ, दिलीप जायसवाल को भेजा इस्तीफा Bihar Politics: ‘दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज पूरी तरह से NDA के साथ’ संतोष सुमन का आरजेडी-कांग्रेस पर अटैक Bihar Politics: ‘दलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज पूरी तरह से NDA के साथ’ संतोष सुमन का आरजेडी-कांग्रेस पर अटैक
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 04 Mar 2023 10:43:55 AM IST
- फ़ोटो
DESK: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज चल रही है। दो टेस्ट सीरीज जीतने के बाददो टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट मैच में 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। करीब 20 सालों के बाद भारतीय टीम को अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को मिली हार के बाद अब उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए 9 मार्च से होने वाली अहमदाबाद टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना होगा। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों भक्तिमय रुप में दिख रहे है। विराट कोहली पारपंरिक पौषाक धोती-सोला, गले में रुद्राक्ष, मस्तक पर चंदन का बड़ा त्रिपुण लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का भी पिंक साड़ी में नजर आई।
दरअसल, शनिवार की सुबह- सुबह कोहली और अनुष्का उज्जैन के महाकाल का दर्शन करने पहुंचे। दोनों सुबह 4 बजे महाकाल के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। भस्म आरती के बाद कोहली और अनुष्का ने बाबा के गर्भगृह में पंचामृत पूजन अभिषेक किया। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने लगभग डेढ़ घंटे तक महाकाल की पुजा- अर्चना किया। इस दौरान दोनों भक्ति में लीन रहे।
बता दें कि, भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछले दिनों कई धार्मिक स्थलों पर गए थे। दोनों नये साल में वृंदावन स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम गए थे। वे 2 दिन वृंदावन में ही रुके थे। जिसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।जनवरी के महीने में ही विराट-अनुष्का ऋषिकेश के दयानंद गिरि आश्रम में गए थे। जहां दोनों एक धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए थे.