ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

विरासत को लेकर घमासान: पूर्व मंत्री रमई राम की बेटी पर लगा चोरी का आरोप, दामाद ने ही दर्ज कराया केस, जानिए.. पूरा मामला

MUZAFFARPUR: पूर्व मंत्री दिवंगत रमई राम की राजनीतिक विरासत को लेकर उनकी दो बेटियों के बीच घमासान छिड़ गया है। रमई राम का डेथ सर्टिफिकेट गायब होने के बाद उनकी दोनों बेटियां आमने सा

विरासत को लेकर घमासान: पूर्व मंत्री रमई राम की बेटी पर लगा चोरी का आरोप, दामाद ने ही दर्ज कराया केस, जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: पूर्व मंत्री दिवंगत रमई राम की राजनीतिक विरासत को लेकर उनकी दो बेटियों के बीच घमासान छिड़ गया है। रमई राम का डेथ सर्टिफिकेट गायब होने के बाद उनकी दोनों बेटियां आमने सामने आ गई हैं। रमई राम की छोटी बेटी और दामाद ने बड़ी बेटी पूर्व एमएलसी गीता कुमारी पर चोरी का आरोप लगाते हुए मिठनपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। पूर्व मंत्री रमई राम के मुजफ्फरपुर स्थित घर से उनकी डेथ सर्टिफिकेट के साथ साथ करीब 17 लाख रुपए के गहने और कागजात चोरी हो गए हैं।


दरअसल, पूर्व मंत्री रमई राम के छोटे दामाद अवध किशोर आनंद ने रमई राम की बड़ी बेटी और पूर्व एमएलसी गीता कुमारी पर चोरी का संगीन आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया है और गीता कुमारी के साथ साथ उनके पति विजय कुमार और बेटे अमर ज्योति रंजन को भी आरोपी बनाया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है। चर्चा है कि रमई राम की राजनीतिक विरासत को लेकर बेटी और छोटे दामाद के बीच घमासान छिड़ गया और चोरी के आरोप को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।


आरोप लगाया गया है कि जमीन के कागजात, 6 बैंकों के हस्ताक्षरित चेक बुक, LIC के बांड, सोने के सिक्के, 17 लाख रुपये के सोने व चांदी के गहनों के साथ रमई राम की डेथ सर्टिफिकेट को चुरा लिया गया है। मिठनपुर थाने में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि बीते 14 जून को चोरी की जानकारी हुई है। आरोप है पूर्व एमएलसी व अन्य आरोपितों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उधर, पूर्व एमएलसी गीता देवी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि पुलिस की जांच में सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।