ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

हम जिधर रहेंगे उधर जीत तय है: विपक्षी दलों की बैठक से पहले महागठबंधन में रार! पांच सीट की मांग पर अड़े मांझी

PATNA: आगामी 12 जून को बिहार में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दलों का महाजुटान पटना में होने जा रहा है हालांकि इस बड़ी ब

हम जिधर रहेंगे उधर जीत तय है: विपक्षी दलों की बैठक से पहले महागठबंधन में रार! पांच सीट की मांग पर अड़े मांझी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: आगामी 12 जून को बिहार में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दलों का महाजुटान पटना में होने जा रहा है हालांकि इस बड़ी बैठक से पहले महागठबंधन में सिर फुटौवल शुरू हो गया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों मांग कर दी है। नाराज मांझी को मनाने के लिए नीतीश के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार को दूसरी बार उनसे मुलाकात की लेकिन बात बनती नहीं दिख रही है।


दरअसल, बिहार की सत्ता में सहयोगी बने जीतन राम मांझी शराबबंदी समेत अन्य मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा करते रहे हैं। 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है और इस बैठक से ठीक पहले जीतन राम मांझी की नाराजगी सामने आ गई है। जीतन राम मांझी ने बैठक में शामिल होने से पहले नीतीश से लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग कर दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार के 5 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। अगर हमें सम्मानजनक सीट मिलेगी तो अच्छा होगा, हम जिधर रहेंगे उधर जीतेंगे यह सभी जानते है।


मांझी ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के विभिन्न जिलों का उन्होंने दौरान किया। इस दौरान लोगों को भरपूर समर्थन उन्हें मिला। दलित समुदाय के साथ साथ सभी तबके के लोग हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का समर्थन कर रहे हैं। पांच सीट तो हमारे लिए काफी कम है और हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। नीतीश कुमार अगर हमारी क्षमता के अनुसार सीट देते हैं तो यह गठबंधन के लिए बहुत ही अच्छा होगा। बता दें कि जीतन राम माझी पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं। इस बीच उन्होंने दिल्ली में अमित शाह से भी मुलाकात की थी और इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता