ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा

Bihar Politics: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी मैदान में हैं, वहीं जदयू ने उन पर हमला बोला है और उन्हें राजनीतिक छुरछुरी पटाखा बताया है।

Bihar Politics
बांकीपुर का चुनावी रण!
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी प्रमुख दल जीत के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। जेडीयू ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला और उन्हें राजनीतिक छुरछुरी पटाखा बताया है।



दरअसल, बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है। पहली बार जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी इस सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। वह लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं तक पहुंचने और समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशांत किशोर के चुनाव प्रचार के बीच जनता दल (यूनाइटेड) ने उन पर हमला बोला है।



रविवार को प्रशांत किशोर पटना स्थित चिड़ियाघर पहुंचे थे। इसको लेकर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि प्रशांत किशोर राजनीति के छुड़छुड़िया पटाखा हैं, क्या प्रशांत किशोर वहां चील-कौवों से वोट मांगने गए थे? नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर राजनीति में सिर्फ चर्चा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि उनका चुनाव चिन्ह क्या है, यह भी स्पष्ट नहीं है। 



उन्होंने प्रशांत किशोर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनीति में उनकी स्थिति ऐसी हो गई है कि अब वह जैविक उद्यान तक पहुंच गए हैं। जदयू प्रवक्ता ने कहा कि वोट मांगने के लिए मतदाताओं के बीच जाना पड़ता है, जबकि चिड़ियाघर में लोग घूमने आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशांत किशोर वहां किससे वोट मांग रहे थे।



वहीं, जनसुराज की ओर से प्रशांत किशोर बांकीपुर क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वह लोगों से मुलाकात कर अपनी पार्टी की नीतियों और चुनावी मुद्दों को लेकर समर्थन मांग रहे हैं। इस उपचुनाव के जरिए वह पहली बार सीधे चुनावी मैदान में अपनी राजनीतिक पकड़ परख रहे हैं।



दूसरी ओर, भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए नीरज कुमार सिन्हा भारती को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी है। वहीं आरजेडी ने एक बार फिर से रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है।



उपचुनाव को लेकर बांकीपुर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां एक ओर नए चेहरे के रूप में प्रशांत किशोर अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं भाजपा और जदयू अपने-अपने उम्मीदवारों और रणनीति के साथ मैदान में उतर चुके हैं। आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक होने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता