ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...✦बिहार में गंगा के ऊपर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे, पटना से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक हवा में होगा सफर; 20 पर्यटन स्थलों को मिलेगी सौगात✦Bihar Crime: भोजपुर में मामा की बेटी की शादी में पहुंचे थे 3 दोस्त, अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की हत्या; तीसरा घायल✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...✦बिहार में गंगा के ऊपर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे, पटना से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक हवा में होगा सफर; 20 पर्यटन स्थलों को मिलेगी सौगात✦Bihar Crime: भोजपुर में मामा की बेटी की शादी में पहुंचे थे 3 दोस्त, अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की हत्या; तीसरा घायल✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप

पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...

पटना यूनिवर्सिटी के गंगा गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं की थाली से कीड़े मिलने की शिकायत ने मेस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 2500 से बढ़ाकर 2800 रुपये फीस कर दी गई, लेकिन खाने की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ।

पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

पटना: घर-परिवार से दूर रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए हॉस्टल का मेस सिर्फ खाना खाने की जगह नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की सेहत का सबसे बड़ा आधार होता है। लेकिन पटना विश्वविद्यालय के गंगा छात्रावास में छात्राओं को इसी मेस की थाली से परेशानी हो रही है। यहां परोसे जाने वाले भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई है। इतना ही नहीं, शाम की चाय में भी पानी की मात्रा अधिक होने का आरोप है। हैरानी की बात यह है कि कुछ महीने पहले ही मेस की फीस बढ़ाकर 2,800 रुपये प्रतिमाह कर दी गई, लेकिन खाने की गुणवत्ता में सुधार होता नहीं दिख रहा है।

गंगा छात्रावास में स्नातक (यूजी) की छात्राएं रहती हैं। छात्राओं का आरोप है कि मेस में मिलने वाले भोजन में अक्सर कीड़े निकलते हैं। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कुछ छात्राओं ने बताया कि खाने की गुणवत्ता लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। शाम को मिलने वाली चाय भी उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती। चाय में पानी अधिक और चायपत्ती की मात्रा कम होने की शिकायत है।

छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन तथा शाम की चाय मेस के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में भोजन की गुणवत्ता खराब होने का सीधा असर छात्राओं की सेहत पर पड़ सकता है। छात्राओं का कहना है कि जब मेस के लिए हर महीने पहले से ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं, तो कम से कम साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए।

2500 से बढ़ाकर 2800 रुपये हुई मेस फीस

गंगा छात्रावास के मेस का मासिक शुल्क कुछ महीने पहले 2,500 रुपये से बढ़ाकर 2,800 रुपये कर दिया गया। यानी प्रत्येक छात्रा को अब हर महीने 300 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। फीस बढ़ने के बाद छात्राओं को उम्मीद थी कि भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन शिकायतों से तस्वीर कुछ और ही नजर आ रही है।

मामले पर छात्रावास प्रशासन का रुख भी सवालों के घेरे में है। वार्डन प्रो. नीरा चौधरी ने भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत की जानकारी से अनभिज्ञता जताई और इस संबंध में अधीक्षक से बात करने को कहा। वहीं, अधीक्षक डॉ. सुरभि सुमन ने भी ऐसी किसी शिकायत की जानकारी होने से इनकार किया।

हालांकि, मेस इंचार्ज अनिकेत ने स्वीकार किया कि पिछले महीने एक दिन भोजन में कीड़ा मिला था। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मेस से जुड़ा कर्मचारी इस तरह की घटना की पुष्टि कर रहा है, तो छात्रावास प्रशासन तक इसकी जानकारी क्यों नहीं पहुंची?

महिमा और वैदेही हॉस्टल की व्यवस्था बेहतर

पटना विश्वविद्यालय के गंगा छात्रावास से इतर मगध महिला कॉलेज के महिमा और वैदेही छात्रावासों में मेस की व्यवस्था की तस्वीर कुछ अलग है। यहां छात्राओं को दिन में तीन बार भोजन उपलब्ध कराया जाता है। छात्राओं ने खाने की गुणवत्ता और मेस की व्यवस्था पर संतोष जताया है।

दोनों छात्रावासों की वार्डन प्रो. अर्चना जायसवाल ने भी मेस व्यवस्था को संतोषजनक बताया। यहां प्रत्येक छात्रा को मेस के लिए प्रतिमाह 3,800 रुपये शुल्क देना पड़ता है। हालांकि, शुल्क अधिक होने के बावजूद छात्राओं की ओर से भोजन की गुणवत्ता को लेकर संतुष्टि जताई गई है।

छात्रसंघ अध्यक्ष ने उठाए मेस की सफाई और मेनू पर सवाल

पटना विश्वविद्यालय के महिला छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनू शेखर ने भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गंगा छात्रावास में भोजन से कीड़ा मिलने की घटना कोई अकेला मामला नहीं है, बल्कि महिला छात्रावासों में मेस की व्यवस्था से जुड़ी बड़ी समस्या का संकेत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्रावासों में मेस के आसपास गंदगी रहती है और छात्राओं को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन भी नहीं दिया जाता। छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान छात्राएं सबसे ज्यादा शिकायत खाने की गुणवत्ता को लेकर ही करती हैं।शांतनू शेखर ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और महिला छात्रावासों की मेस व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब छात्राएं हर महीने मेस के नाम पर हजारों रुपये खर्च कर रही हैं, तो उन्हें साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन क्यों नहीं मिल रहा? फीस बढ़ाने के बाद भी अगर थाली की गुणवत्ता नहीं सुधरती, तो विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए। छात्राओं की सेहत से जुड़े इस मामले में नियमित निरीक्षण और मेस की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।