ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

लालू-राबड़ी के 20 साल पुराने सियासी किले का रंग बदला, हरे से भगवा हुआ 10 सर्कुलर रोड का गेट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में करीब दो दशक तक पावर सेंटर रहे पटना के चर्चित 10 सर्कुलर रोड सरकारी बंगले के गेट का रंग हरा से भगवा कर दिया गया है। अब यह बंगला मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है और नए रंग-रोगन का काम जारी है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना स्थित वीवीआईपी इलाके का चर्चित सरकारी बंगला 10 सर्कुलर रोड अब नए राजनीतिक रंग में नजर आने लगा है। पिछले करीब दो दशकों से यह बंगला राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के परिवार का प्रमुख राजनीतिक केंद्र रहा था। 



दरअसल, लालू-राबड़ी के 20 साल पुराने सियासी किले का रंग अब बदल गया है। बिहार सरकार ने इस ऐतिहासिक सरकारी आवास को प्रदेश के नए पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया है। इसके बाद बंगले में बड़े स्तर पर मरम्मत, साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। 



बताया जा रहा है कि सावन महीने में मंत्री नंद किशोर राम विधि-विधान के साथ इस आवास में प्रवेश करेंगे। बंगले के मुख्य गेट का पुराना हरा रंग हटाकर अब उसे गेरुआ रंग दिया जा रहा है। इसके साथ ही अंदर भी नए सिरे से सजावट और पेंटिंग का काम चल रहा है। 



बंगला खाली होने के बाद भी इसके दूसरे गेट पर एक छोटी लालटेन लगी रह गई थी, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी। इसके बाद लालू प्रसाद यादव की ओर से किसी को 10 सर्कुलर रोड भेजा गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गेट पर लगी आखिरी लालटेन को भी हटा लिया गया था।



इसके अलावा पिछले करीब 20 वर्षों से बंगले के मुख्य गेट पर लगी राबड़ी देवी की नेमप्लेट भी उतार दी गई थी। अब इस सरकारी आवास पर लालू परिवार या आरजेडी से जुड़ा कोई आधिकारिक प्रतीक मौजूद नहीं है।



राजनीतिक गलियारों में 10 सर्कुलर रोड को बिहार की सत्ता और सामाजिक न्याय की राजनीति का अहम केंद्र माना जाता रहा है। करीब दो दशक तक लालू-राबड़ी परिवार से जुड़ा रहने वाला यह आवास अब नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत का गवाह बन रहा है।

रिपोर्ट- रजनीश रमण, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता