ब्रेकिंग
Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦Bihar Police Transfer: बिहार में 27 ASP-DSP अधिकारियों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट

घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशत

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. उजियारपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस शुरुआती जांच में पुराने भूमि विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है. आखिर इस वारदात..

घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत अंतर्गत पचपैका गांव में रविवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने घर में सो रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.


मृतक की पहचान पचपैका गांव निवासी शंकर महतो के 38 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीण उन्हें महात्मा के नाम से भी जानते थे. अविवाहित राजू कुमार खेती-बाड़ी कर अपना जीवनयापन करते थे और परिवार के साथ गांव में रहते थे.


जानकारी के अनुसार, रविवार रात राजू कुमार अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान देर रात करीब तीन बजे अज्ञात अपराधी घर पहुंचे और उन पर गोली चला दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े. फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.


घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली गई.


प्रारंभिक जांच में मामला पुराने भूमि विवाद से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस के अनुसार, मृतक के परिवार का कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद में पहले भी एक हत्या हो चुकी है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के कारण ही इस वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है.


घटना के बाद पचपैका गांव में भय और तनाव का माहौल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच रहे हैं. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हत्या के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.