ब्रेकिंग
मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक

बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?

Bihar Police News: वैशाली के भगवानपुर में एक दरोगा पर कथित रूप से शराब के नशे में आर्मी जवान पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सर्विस रिवॉल्वर और शराब की बोतल बरामद की है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है लेकिन जिनके कंधों पर सरकार ने इस कानून को सख्ती से पालन कराने की जिम्मेवारी सौंपी है वहीं पुलिसकर्मी शराबबंदी का माखौल उड़ा रहे हैं। आए दिन शराब कं नशे में धुत्त पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के बाद अब हाजीपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में दुत दारोगा ने आर्मी जवान पर गोली चला दी।



दरअसल, बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह शराब के नशे में धुत एक दारोगा ने आर्मी जवान पर फायरिंग कर दी। घटना में जवान बाल-बाल बच गया, हालांकि बारूद के छर्रे लगने से उसकी आंख में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी दारोगा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।







जानकारी के अनुसार, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के बांथू गांव के पास पुलिस का स्टिकर लगी एक कार सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त होकर फंस गई थी। बताया जाता है कि कार में सवार व्यक्ति ने पास के एक घर में जाकर मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने उसकी सहायता की, लेकिन इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।



आरोप है कि कार सवार व्यक्ति, जिसने खुद को दारोगा बताया, ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आर्मी जवान रजनीश पर कथित रूप से नजदीक से फायरिंग कर दी गई। गोली जवान को नहीं लगी, लेकिन बारूद के प्रभाव से उसकी आंख घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन से एक सर्विस रिवॉल्वर और शराब की एक बोतल बरामद की है। आरोपी पुलिस अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



हालांकि, मामले में अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम दीपक कुमार बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर फारबिसगंज में पदस्थापित हैं और अपनी निजी गाड़ी से लौट रहे थे। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।



घटना के बाद मामले की जांच जारी है। यदि शराब सेवन और फायरिंग के आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह बिहार में लागू शराबबंदी कानून के पालन और पुलिस की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस की आधिकारिक जांच और बयान के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता