ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने छह महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के काम बंद करने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों की देखभाल प्रभावित हुई।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में सोमवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के आंदोलन का असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ा, जिससे कई वार्डों और ऑपरेशन थिएटर (OT) का काम प्रभावित हुआ।



प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से 'फ्रंटलाइन कंपनी' के माध्यम से PMCH में कार्यरत हैं, लेकिन पिछले छह माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि कई बार कंपनी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।



वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। इसके कारण ऑपरेशन थिएटर और विभिन्न वार्डों में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं प्रभावित हुईं। अस्पताल के कई विभागों में मरीजों की देखभाल और अन्य आवश्यक कार्य बाधित रहे, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



कर्मचारियों ने नई एजेंसी को कार्य सौंपने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि पुराने कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान किए बिना नई कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, जो उचित नहीं है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता