ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

16 विपक्षी दलों के 21 सांसद मणिपुर के लिए रवाना, हिंसा प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

DELHI: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल 16 दलों के 21 सांसद शनिवार को मणिपुर के लिए रवाना हो गए। मणिपुर पहुंचने के बाद विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंचल अगले दो दिनों तक हिंसा प

16 विपक्षी दलों के 21 सांसद मणिपुर के लिए रवाना, हिंसा प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में शामिल 16 दलों के 21 सांसद शनिवार को मणिपुर के लिए रवाना हो गए। मणिपुर पहुंचने के बाद विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंचल अगले दो दिनों तक हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात की जानकारी लेगा। घाटी और पहाड़ी इलाकों में हालात का जायजा लेने के बाद यह प्रतिनिधिमंडल सरकार और संसद को प्रभावी कदम उठाने के लिए सुझाव देगा।


मणिपुर रवाना हुए विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल में 16 विपक्षी दलों के 21 सांसद मौजूद हैं, जो मणिपुर में हिंसा प्रभावित राहत शिविरों में जाकर हालात का जाएजा लेंगे और हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। हिंसा पीड़ितों से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेता वहां के राज्यपाल से भी मिलेंगे और उन्हें भी ताजा हालात का जानकारी देंगे और हस्तक्षेप की मांग करेंगे।


मणिपुर रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस की तरफ से अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, के सुरेश और फूलो देवी नेतम, जेडीयू की तरफ से अनिल प्रसाद हेगड़े और सासंद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, टीएमसी से सुष्मिता देव, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, सीपीआई से सन्दोश कुमार पी, सीपीआई(एम) से एए रहीम शामिल हैं।


इनके आलावा NCP से पीपी मोहम्मद फैजल, IUML से ईटी मोहम्मद बशीर, RSP से एनके प्रेमचंद्रन, AAP से सुशील गुप्ता, शिवसेना से अरविंद सावंत, VCK से डी रविकुमार और थिरु थोल थिरुमावलवन, RLD से जयंत सिंह, सपा से जावेद अली खान और JMM से महुआ माजी भी मणिपुर के लिए रवाना हुईं हैं।