ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती

कैमूर जिले के मदुरना गांव में 8 बच्चों ने खेल-खेल में डीजल प्लांट का बीज खा लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

bihar
सभी बच्चे खतरे से बाहर
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब 8 बच्चों ने खेल-खेल में डीजल प्लांट का फल तोड़कर उसके बीज को खा लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।


 बीमार बच्चों में पिंटू राम की 5 वर्षीय पुत्री लाडो कुमारी, 8 वर्षीय पुत्री ट्विंकल कुमारी, सोमारू राम के 7 वर्षीय पुत्र आशीर्वाद कुमार एवं 8 वर्षीय पुत्र कृष कुमार, दुलारचन राम के 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार एवं 9 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, लोटन राम की 12 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, प्रवीण कुमार राम के 8 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार शामिल हैं।


परिजनों के अनुसार, बच्चे गांव के पूर्वी पोखरे पर खेल रहे थे। वहां मौजूद डीजल प्लांट के पौधे से फल तोड़कर उन्होंने बीज खा लिए। लगभग एक घंटे बाद उल्टी, चक्कर और अन्य लक्षण दिखने लगे। बच्चों को पहले चैनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में सभी को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।


अस्पताल के चिकित्सक डॉ. त्रिभुवन नारायण ने बताया कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है। इलाज जारी है तथा वे जल्द ठीक हो जाएंगे। डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अज्ञात पौधों, फलों या बीजों से दूर रखें, क्योंकि कई जंगली पौधे जहरीले होते हैं। डीजल प्लांट के बीज विशेष रूप से बच्चों के लिए खतरनाक साबित हुए हैं। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी को उजागर करती है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता