ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

विधान परिषद चुनाव : मांझी ने दो सीटों पर ठोका दावा, NDA में तेज हुई दावेदारी

PATNA : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के अंदर दावेदारी तेज हो गई है. स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है. और इसे लेकर अब्दुल हिंद

विधान परिषद चुनाव : मांझी ने दो सीटों पर ठोका दावा, NDA में तेज हुई दावेदारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के अंदर दावेदारी तेज हो गई है. स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होना है. और इसे लेकर अब्दुल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने एनडीए के अंदर 2 सीटों पर दावा ठोक दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया और सीतामढ़ी 2 सीटों पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवारों के लिए अपनी मांग रखी है. 


हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान में बयान जारी करते हुए कहा है कि एनडीए में तमाम घटक दलों को सर जी चाहिए और इसलिए एनडीए गठबंधन के घटक होने के नाते हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 2 सीट पर उम्मीदवारी मिलनी चाहिए हम प्रवक्ता ने कहा है कि एनडीए के अंदर विधान परिषद चुनाव को लेकर सीट बंटवारे में हो रही देरी ठीक नहीं है और इस पर फैसला जल्द हो जाना चाहिए.


आपको बता दें कि इसके पहले जनता दल यूनाइटेड ने विधान परिषद चुनाव में 50-50 के फार्मूले के तहत 12 सीटों पर अपना दावा पेश किया है. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के लिए आधी सीटों पर दावा रखा है. जबकि बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि सीट बंटवारे पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा. एक तरफ बीजेपी और जेडीयू में सीट बंटवारे को लेकर पहले से ही रस्साकशी जारी है तो वहीं दूसरी तरफ से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपनी तरफ से दावा पेश कर घटक दलों के बीच दावेदारी की सियासत को रफ्तार दी है.

टैग्स