1st Bihar Published by: Updated Nov 27, 2022, 6:13:55 PM
- फ़ोटो
DESK: भीषण सड़क हादसे में बिहार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी-गाजीपुर हाईवे की है। यहां कार का टायर बदलने के दौरान अनियंत्रित ट्रक ने तीन लोगों को रौंद डाला जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के शिकार हुए तीनों लोग वैशाली के रहने वाले थे। कार सवार पति-पत्नी एक अन्य शख्स के साथ बेटे को लाने के लिए प्रयागराज जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
मृतकों की पहचान वैशाली के पातेपुर निवासी 45 वर्षीय धीरज कुमार, उनकी 42 वर्षीय पत्नी मोनी और 45 वर्षीय दोस्त आलोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धीरज कुमार अपनी पत्नी मोनी और दोस्त आलोक कुमार के साथ गाजीपुर के रास्ते वाराणसी जा रहे थे। वाराणसी होते हुए उन्हें प्रयागराज जाना था, जहां से एनडीए की तैयारी कर बेटे को लेकर वापस घर लौटना था।
इसी बीच नंदगंज के पास अचानक उनकी कार की टायर पंचर हो गई। टायर पंचर होने के बाद तीनों लोग कार से नीचे उतर गए थे। अभी कार का टायर बदला ही जा रहा था कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने तीनों को रौंद डाला। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। तीनों को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...